महानगर को मिलेगा स्मार्ट पार्किंग का तोहफा

Share

गाजियाबाद। महानगर के लोगों को नगर निगम जल्द ही स्मार्ट पार्किंग का तोहफा देगा। निगम के आला अधिकारियों ने इसके लिए जगह चिन्हित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर और बाजारों में चार पहिया वाहन के पार्किंग की स्थिति व्यवस्थित नहीं है। जिसकी वजह से आए दिन जाम लगा रहता है और लोगों को परेशानी होती है।इस समस्या से निपटने के लिए अब नगर निगम शीघ्र ही जगह चिन्हित कर शहर के लोगों के लिए स्मार्ट पार्किंग का निर्माण करेगा।