केंद्रीय मंत्री सहित रन फॉर यूनिटी में दौड़े जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

Share

गाजियाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर आज भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी की आह्वान पर गाजियाबाद में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और दौड़ में हिस्सा लिया । केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने मोहन नगर पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और एकता दौड़ में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर आशा शर्मा विधायक सुनील शर्मा विधायक अजीत पाल त्यागी ,अमरदत्त शर्मा , बृजपाल तेवतिया ,राजेश्वर प्रसाद,अरविंद भारती,राजेश शर्मा ,राजेश त्यागी ,राजन बाल्मीकि,विनय चौधरी ,संजीव त्यागी ,संदीप वर्मा,मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,अनिता शर्मा ,पार्षद महेंद्र चौधरी ,मनोज गोयल ,मीना भंडारी ,देवेंद्र भारती,सरदार सिंह भाटी ,रवि भाटी ,आर डी शर्मा ,भूपेश शर्मा ,अमित प्रताप सिंह ,ज्ञानेंद्र सिंघल ,सुशील गोस्वामी ,कुंवर पाल सिंह, अनिल शर्मा ,रीता सिंह ,विमला रावत ,कविता चौधरी आदि शामिल रहे ।