महापौर आशा शर्मा ने किया छट घाटों का निरीक्षण

Share

गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा ने हिंडन नदी के की किनारे बने छट घाटों का निरीक्षण किया,. यह वह घाट थे जिन पर पहले से ही नगर निगम द्वारा कार्य चल रहा था। निगम द्वारा घाट की सफाई कराई जा रही थी। साथ ही जल कुम्भी भी निकाली जा रही थी जिसमे लगभग 50 लोगो का दस्ता लगा हुआ था।

निर्माण विभाग द्वारा सीढ़ियां बनाई जा रही थी। उद्यान विभाग द्वारा घाट के किनारे की सफाई की जा रही थी जिसे लेकर महापौर जी ने अधिकारियों को अच्छे एव तेज कार्य की शुभकामनाएं भी दीं।

महापौर जी ने अधिकारियों को आदेशित किया कि छट पर्व के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। जगह जगह डस्टबिन, फॉगिंग, स्नान के बाद वस्त्र बदलने के लिए बाथरूम, श्रद्धालुओं के लिए गंगा जल की व्यवस्था, मोबाइल टॉइलेट, लाइट की व्यवस्था,एवं अन्य सुविधाएं समय से दी जानी सुनिश्चित कर पर्व के 3 दिन पहले ही उन्हेंअवगत कराया जाए।

अधिकारियों ने भी इस बाबत महापौर जी को सभी कार्य एव व्यवस्था समय से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता देश राज जी ,जोनल प्रभारी शिव कुमार जी, अनिल त्यागी ,योगेन्द्र यादव,अजय हरित एवं अन्य लोग शामिल रहे।