भाजपा किसान मोर्चा ने गाजियाबाद सांसद को दी दीपावली की बधाई

Share

गाज़ियाबाद। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क परिवहन राज्यमंत्री गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद जनरल विजय कुमार सिंह जी को उनके निवास सेक्टर 2 राज नगर गाजियाबाद में दीपावली के पावन पर्व की बधाई शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनरल विजय कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर रोशनी की विजय का पर्व है। दीपावली का त्यौहार हमें आपसी एकता व भाईचारे का संदेश देता है। दीपावली का त्यौहार खुशियों भरा त्योहार है जो सभी के जीवन में ढेर सारी खुशी और रोशनी भर देता है। यह त्यौहार हमें जरूरतमंदों के जीवन से दुखों का अंधकार मिटा कर उनके जीवन को खुशियों के उजाले से भर देने का संदेश देता है।

जनरल विजय कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार हम सबके जीवन और समाज व देश के लिए भी नई नई खुशियों खुशियां लेकर आएगा

इस अवसर पर गाजियाबाद जिला व महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं गाजियाबाद निवासी उपस्थित रहे।