आलोक को मिला जरनल का आर्शीवाद, सुखद रही मुलाकात

Share

गाजियाबाद। प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बेहद ऊंचा है। साथ ही गत लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी जा रही हैं।

इसी कड़ी में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए विभिन्न लोग अपने काम और समर्पण के बल पर प्रयासरत हैं। इसके लिए आलोक कुमार श्रीवास्तव ऐसा नाम है जिन्होंने गत लोकसभा चुनाव में जनरल वीके सिंह के लिए बेहद मेहनत की।

आपको बता दें कि विजयनगर क्रॉसिंग सहित पूरे लाइनपार क्षेत्र में आलोक को एक मेहनती कर्मठ और ईमानदार पदाधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात के जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव बेहद मिलनसार हैं साथ ही क्षेत्र को एक सूत्र में बांध कर रखने में भी सक्षम हैं।

आज आलोक ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह से उनके दिल्ली आवास पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने आलोक की पीठ थपथपाते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।