#अपडेट : यमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटना में तीसरी जान भी हुई ‘बे-जान’, हारी जिंदगी की जंग

Share

ग्रेटर नॉएडा। यमुना एक्सप्रेस पर शुक्रवार को हुई वाहन दुर्घटना में घायल तीसरे छात्र सांई शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मूलरूप से वृंदावन गार्डेन साहिबाबाद का रहने वाला था। इससे परिवार के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। हादसे में दो लोगों की पहले ही मौत हो गई है, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अन्य छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के लोगों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि थाना बीटा 2 क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से घायल तीसरे छात्र सांई शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें