झाँसी रेल मंडल : बिजली खरीद से सितंबर माह में डेढ़ करोड़ की राजस्व बचत

Share

झाँसी रेल मंडल : बिजली खरीद से सितंबर माह में डेढ़ करोड़ की राजस्व बचत

झांसी, 13 नवंबर (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के दिशा – निर्देशन में झाँसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 में सितंबर माह तक मध्य प्रदेश क्षेत्र के 11 ट्रैक्शन सब स्टेशनL से रु. 14.95 करोड़ की बिजली व्यय में राजस्व बचत की गयी है । वहीं सितंबर माह में रु. 1.61 करोड़ के राजस्व की बचत हुयी है ।

उक्त बचत खुले बाजार से बिजली खरीद से संभव हुई है । पूर्व में मंडल द्वारा बिजली चुनिन्दा माध्यम से ही ली जाती थी, जिसके फलस्वरूप हमें उनकी तय की गयी दरों के अनुसार ही भुगतान करतना पड़ता था, परन्तु अब खुले बाजार से बिजली खरीद से खुली स्पर्धा के चलते कम दरों में बिजली उपलब्ध हो सकी है ।मध्य प्रदेश क्षेत्र के (11 ट्रैक्शन सब स्टेशन) दतिया, हेतमपुर, ग्वालियर, भिंड, हरपालपुर, निवाड़ी, मालनपुर , ईशानगर, सांक, बसई एवं सिमरिया ताल सब स्टेशन के माध्यम से उक्त राजस्व की बचत की गयी है ।

—————