पुलिस ने किया हॉकी स्टिक और जर्सी का वितरण
खूंटी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। तोरपा थाना क्षेत्र के गुड़गुड़चुंआ गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शनिवार को खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक और जर्सी का वितरण किया गया। हॉकी खेल प्रतियोगिता में 26 टीमों ने भाग लिया। मौके तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने मैच देखने आए लोगों के बीच सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अवैध अफीम की खेती नहीं करने, नशापान नही करने, डायल 112/1930 से संबंधित विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया।
थाना र्पभारी ने कहा कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाये और कार आदि चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करे। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने का अर्थ पुलिस से बचना नहीं, बल्कि अपनी जानक की सुरक्षा करना है। उन्होंने लेगों से अफीम की खेती न करने और समाज के विकास में योगदउान देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को डायन कहना या किसी को प्रताड़ित करने पर कड़ी सजा आ प्रावधान है। इसलिए किसी को डायन न कहं, क्योंकि डायन बिसाही सिर्फ अंधविशस के अलावा कुछ नहीं है।
—————