रामगढ़ विधानसभा के व्यय प्रेक्षक ने लिया चुनाव व्यवस्था का जायजा
रामगढ़, 23 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव आयोग के द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक पियूष शुक्ला ने बुधवार को पूरी चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया। वह सबसे पहले समाहरणालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां उन्होंने पूरी व्यवस्था कैसे संचालित हो रही है इसके बारे में जानकारी ली।
औचक निरीक्षण के दौरान सी विजिल ऐप, शिकायत पंजी, चेक नाका में लगे वेब कैमरे के वीडियो को भी उन्होंने बारीकी से देखा। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद रामगढ़ विधानसभा के लिए बनाए गए रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी संतोष सिंह सहित राज्य कर पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————