गाेरसाड़ा के नाैटियाल परिवार काे साैंपी सहयाेग धनराशि

Share

नई टिहरी, 11 अगस्त । टिहरी जनपद के लंबगांव कस्बे से लगे उत्तरकाशी जिले के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल तकनीकी कारणाें से बीते करीब 9 वर्ष से सऊदी अरब में फंसे हैं। उनके परिजनों ने नौटियाल को वापस स्वदेश लाने के लिए शासन-प्रशासन सहित आम जन से सहयोग की अपील की है।

परिजनों के अनुसार उनकी भारत वापसी के लिए करीब 2.30 करोड़ की धनराशि सऊदी अरब में जमा करनी है। परिजनों की अपील पर बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रतापनगर ब्लाॅक के लिखवार गांव के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने बताया कि उनके गांव से भी करीब 72,828 रूपये की धनराशि जनसहयोग से नौटियाल की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र शुभम नौटियाल को सौंपी गई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, भरपूरिया गांव के प्रधान राजेश पंवार, वामदेव सेमवाल ने भी 4700 रूपये की मदद की है। इस तरह कुल 77528 रूपये की धनराशि गोरसाड़ जाकर दी गई। परिजनों ने सभी का आभार जताया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान चिंतामणि पैन्यूली, डॉ. दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, चमन प्रकाश, जमुना प्रसाद पैन्यूली, महेश पैन्यूली, भुवन चंद्र, नीरज पैन्यूली, सरिता देवी, रीना मौजूद रहे।