स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

पुलिस आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। आरोपितों के नाम दानिश पुत्र युसूफ निवासी कुन्हारी, कोतावली लक्सर व फरमान पुत्र इमरान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। दानिश से 5.71 ग्राम व फरमान से 5.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।