केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर लालगंज व अन्नपूर्णा देवी घोषी में करेंगी जनसभा

Share

17HREG427 केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर लालगंज व अन्नपूर्णा देवी घोषी में करेंगी जनसभा

लखनऊ, 17 जून (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही लालगंज (सु.) संसदीय क्षेत्र में आयोजित जनसभा को श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज में सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी बाबू इंटर कॉलेज मैदान कोपागंज घोसी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने दी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 जून रविवार को अमेठी, घोसी व बस्ती लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। केशव प्रसाद मौर्य तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अमेठी संसदीय क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत पंडित महादेव शुक्ल कृषक डिग्री कॉलेज बस्ती में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की जनसभा को बड़ी बाजार, बीकेटी, लखनऊ में सायं 3 बजेे सम्बोधित करेंगे।