03HCRI41 फतेहपुर: नाबालिक से अश्लील हरकत करने वाले युवक को भीड़ ने पीटा
फतेहपुर, 03 मार्च (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को नाबालिक से अश्लील हरकत करने वाले युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है।
सदर कोतवाली के जोशियाना मोहल्ला निवासी आठ साल के मासूम के साथ चाकू की नोक पर ओंमकार पुत्र बाबूलाल ने अश्लील हरकत को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह भागकर बच्चे ने अपनी जान बचाई है। जैसे ही मोहल्लेवासियों को घटना की जानकारी मिली। आरोपी को पकड़ कर लात-जूतों व डंडों से जमकर मारपीट करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पीड़ित बच्चे ने बताया कि वो ई-रिक्शा चालक ओंमकार उसे बहलाकर अपने साथ जेल रोड की तरह सूनसान इलाके में ले गया और वहां अश्लील हरकत करने लगा, इसी दौरान आरोपी स्थानियों की पकड़ में आ गया। भीड़ ने उसे जमकर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आक्रोशित भीड़ से हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजते हुए मामले जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।