नोएडा, 17 अप्रैल । नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 13 अप्रैल को श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन की सही जानकारी लेने और मजदूरों और उनके परिवार के लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की।