छठी बार आईसीएआई बेस्ट ओवरसीज चैप्टर अवार्ड से नवाजे गए डॉ विकास चतुर्वेदी

Share

28HREG438 छठी बार आईसीएआई बेस्ट ओवरसीज चैप्टर अवार्ड से नवाजे गए डॉ विकास चतुर्वेदी

-दुनिया में ब्रजभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं विकास चतुर्वेदी

मथुरा, 28 फरवरी (हि.स.)। सीए डॉ विकास चतुर्वेदी ने एक बार फिर ब्रजभूमि का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्हें नई दिल्ली स्थित आईसीएआई मुख्यालय पर लगातार छठी बार आईसीएआई बेस्ट ओवरसीज चैप्टर अवार्ड (नीदरलैंड चैप्टर) से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें आईसीएआई के प्रेसीडेंट अनिकेत तलाटी द्वारा दिया गया। आईसीएआई के पूरे विश्व में 70 से ज्यादा कार्यालय हैं। यह जानकारी मंगलवार सीए डॉ विकास चतुर्वेदी के पिता ने दी है।

गौरतलब हो कि डॉ (सीए) विकास चतुर्वेदी मथुरा के निवासी हैं और वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष चतुर्वेदी एडवोकेट के पुत्र हैं। वह दुनिया भर में भारत व ब्रजभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ विकास चतुर्वेदी यूरोपिय यूपी एनआरआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष, इंडो डच फाइनेंशियल कॉरीडोर के फाउंडर चेयरमैन, आईसीएआई नीदरलैंड के संस्थापक अध्यक्ष, एसोचैम यूरोप के संस्थापक अध्यक्ष व यूरोप इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निदेशक हैं।