अनूपपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से पुत्र की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Share

अनूपपुर, 6 जुलाई (हि.स.)। अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बटुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार बुढार थाना अंतर्गत ग्राम जरवाही निवासी मुरली केवट का 20 वर्षीय पुत्र अमन केवट अपनी 36 वर्षीय मां संतोषी केवट को बाईक से सब्जी लेने के लिए अनूपपुर बाजार आ रहे थे, तभी अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बटुरा में पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कोतमा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक की टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस द्वारा पुलिस से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां परीक्षण के दौरान डांक्टर ने 20 वर्षीय अमन केवट को मृत घोषित कर दिया, वही उसकी मां संतोषी केवट को प्राथमिक उपचार बाद मरीज की गम्भीर हालात को देखते हुये बेहतर उपचार हेतु शहडोल रैफर किया गया है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने मृतक अमन केवट के शव का पंचनामा कर पोस्टरमार्टम उपरांत कफन-दफन हेतु परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच प्रारंभ की। घटना के बाद से अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर बुढ़ार की ओर फरार हो गया है।