बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मनाया गया योग दिवस

Share

कानपुर, 21 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन समारोह मेस्टन रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुआ। विश्वस्तरीय आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका कविता तिवारी, शुभा पाण्डेय एवं निधि निगम ने उपस्थिति छात्राओं, एन. सी.सी. कैडेट्स और गाइड्स को योग प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षिकों ने आसन, प्राणायाम कराये, जिसमें प्रमुख रूप से ताड़ासन, वज्रासन, वीरभद्रासन, मंडूकासन, गोमुखासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि योगासन प्राणायाम कराये गए। छात्राओं को योग एवं ध्यान का महत्व समझाते हुए प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने बताया कि मस्तिष्क के विकास एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग एक सरल और सहज उपाय है। शरीर के समस्त विकारों व रोगों से मुक्ति के लिए हमे योग अपनाना चाहिए। भारत की बड़ी उपलब्धि है कि आज योग को सम्पूर्ण विश्व अपना रहा है। योगाभ्यास में विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी में भी शामिल रहे।