फतेहपुर: इंटरमीडिएट में फेल छात्र ने खाया जहर, मौत

Share

फतेहपुर, 21 जून (हि.स.)। जिले में मंगलवार को एक छात्र ने इंटरमीडिएट में फेल होने के कारण नशीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गये और पुलिस को बिना जानकारी दिये परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।

हथगाम थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी सत्यम (17) पुत्र रोहन लाल पटवा की नशीला पदार्थ खाने से उपजार के दौरान मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि छात्र छिउलहा जनता इंटर कॉलेज का 12वीं का छात्र था और कल शाम नवाबगंज चौराहे से किसी दुकान से नशीला पदार्थ की दो पुड़िया लेकर आया था। घर में जाकर एक पुड़िया खाकर सो गया था और दूसरी पुड़िया पैंट की जेब में रख लिया था। जब ज्यादा नशा महसूस होने लगा तो सत्यम ने घर वालों से बताया तभी घर वालों ने आनन-फानन में निजी वाहन से फतेहपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर आज सुबह उपचार दौरान मौत हो गयी थी।

वहीं परिजनों का कहना है कि सत्यम इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था, पढ़ने लिखने में अच्छा था।लेकिन इंग्लिश के पेपर में कम नंबर होने के कारण फेल हो गया था। फेल होने पर टेंशन रहने लगा था। टेंशन में आकर उसने कल रात नशीला पदार्थ खा लिया था। जिससे रात्रि में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण फतेहपुर में एक प्राईवेट नर्सिंग होम भर्ती कराया गया। लेकिन कोई सुधार ना होने के कारण उपचार दौरान मौत हो गई थी।