कुल्लू, 23 अप्रैल । स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान के तहत दूर दराज क्षेत्र में पहुंच कर नशे की खेती को नष्ट करने का क्रम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में टीम ने अफीम की खेती को किया गया है।
नशे की खेती का मामला बुधवार को उस दौरान सामने आया जब एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि आनी क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही ग्राम पाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू में एस.टी.एफ. टीम कुल्लू ने राजस्व विभाग तथा वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ उक्त स्थानों पर तत्काल दबिश दी गई।
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा गहन तलाशी के दौरान मौके पर अफीम के 2000 पौधों की अवैध खेती पाई गई। अवैध अफीम की खेती को मौका पर नष्ट करके इस अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग अभियोग पुलिस थाना आनी में पंजीकृत किए गए हैं। आरोपियों की सही पहचान भूमि की निशानदेही होने के उपरांत अभियोग में नियमानुसार गिरफ़्तार किया जाएगा।
दोनों अभियोगों में अग्रिम अन्वेषण अनुसंधानकर्ता अधिकारी थाना आनी द्वारा किया जा रहा है।
वर्मा ने कहा एस.टी.एफ. द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। आम जनता से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत एस.टी.एफ. को दें।