मेरठ में ट्रेन से कटा युवक, मजदूर ने लगाई फांसी

Share

मेरठ, 13 मार्च (हि.स.)। दौराला थाना क्षेत्र में रविवार को 01 युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि अन्य घटना में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी है।

दौराला थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में रविवार को पुलिस सूचना मिली कि 01 व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि गांव निवासी अमित का शव चादर के बने फंदे से बेडरूम में लटका हुआ है। अमित मजदूर का काम करता था। इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र शर्मा का कहना है कि घरेलू कलेश की वजह से अमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दौराला रेलवे स्टेशन के पास रविवार को श्मशान घाट के निकट 01 युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्टया युवक के ट्रेन से गिरकर ट्रेन की चपेट में आने का मामला लग रहा है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्टरी पर रखवा दिया है।