केदार प्रसाद गुप्ता ने संभाला पर्यटन विभाग का पदभार

Share

पटना, 08 मई । पर्यटन मंत्री के रूप में केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव (अतिरिक्त प्रभार) अभय कुमार सिंह, निदेशक पर्यटन उदयन मिश्रा, प्रबंध निदेशक बीएसटीडीसी नंद किशोर, संयुक्त निदेशक राजेश रौशन, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण के दौरान मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, आध्यात्मिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन विकास को गति देने, देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने तथा पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभाग पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने ने भरोसा जताया कि बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। राज्य की विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की बात कही है।

केदार प्रसाद गुप्ता, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। वे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं.