गाजियाबाद : समाजवादी पार्टी में ही है महिलाओं का सम्मान- राज देवी चौधरी

Share

गाजियाबाद। सपा नेत्री एवम पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग राजदेवी चौधरी को समाजवादी पार्टी की मुख्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किए जाने पर महिलाओं ने सम्मान किया। जहां महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर श्रीमती चौधरी का भव्य स्वागत किया। महानगर समाजवादी महिला सभा गाजियाबाद उपाध्यक्ष अंजू वेद ने भी सैकड़ों महिलाओं के साथ राज देवी चौधरी को गुलदस्ता देकर साड़ी भेंट की,साथ ही मिठाई खिलाकर स्वागत भी किया।

इस अवसर पर श अंजू वैद्य ने कहा राज देवी चौधरी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम सभी क्षेत्रीय महिलाएं जीवन भर उनकी आभारी रहेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा कमलेश चौधरी का भी साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। जबकि महानगर अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा किरण कालिया को भी फूल माला वा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बबली, सुमित्रा, पूनम, अंशु, रजनी, आभा, अन्नू, कुसुम, बबली, स्नेहा आदि महिलाएं मुख्य रूप से मौजूद रही।