सीवान, 19 सितंबर । कुछ कहानियां किसी एक मोड़ से नहीं, बल्कि मन के भीतर उठे किसी अनजाने आकर्षण से शुरू होती हैं। बिहार में सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अन्तर्गत गोपालचक निवासी सलमा खातून की कहानी भी ऐसी ही है। मुस्लिम परिवार में जन्मीं सलमा आज राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं। माला जपती हैं, तुलसी धारण करती हैं और भगवान कृष्ण के प्रति अपने गहरे लगाव को ‘इनकी कृपा’ बताती हैं। हालांकि वह अपने इस आध्यात्मिक सफर को किसी योजना का परिणाम नहीं मानतीं।