बुरहान बने आप के अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष

Share

नैनीताल: आम आदमी पार्टी की नैनीताल नगर इकाई के युवा कार्यकर्ता मोहम्मद शान बुरहान को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनके पार्टी के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए, पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी ने बुरहान को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं और उनके हितों के लिए संघर्ष करेगी।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, डॉ. भुवन आर्या, देवेंद्र लाल, संजय कुमार, संजू, विनोद तिवारी, हरीश बिष्ट, मोहम्मद साहिल महेश आर्या, प्रदीप साह व असीम बख्श सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।