न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने पोलैंड के विदेशमंत्री से की मुलाकात

Share

काठमांडू, 22 सितंबर । नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने न्यूयॉर्क में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेशमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुई इस द्विपक्षीय बैठक में नेपाल और पोलैंड के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय मंचों पर नेपाल और पोलैंड के बीच सहयोग को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।