मुंबई, 15 मई । मुंबई की एल्को-बेवरेज डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एस्प्री स्पिरिट्स लिमिटेड को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अंतिम मंजूरी मिल गई है।
कंपनी ने 11 दिसंबर, 2025 को सेबी के पास अपने आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे। एस्प्री स्पिरिट्स लिमिटेड का आईपीओ 140 करोड़ रुपये तक का एक नया इश्यू है, जिसमें प्रमोटरों जयकिशन शाम मताई, मताई जैकी शाम एचयूएफ, गौतम नंदकिशोर मताई, अरुणकुमार वेंकट बैंगलोर, दुरू मताई, काजल मताई और वृतिका माताई द्वारा 5,000,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।
कंपनी के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, और बिगशेयर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इसमें अन्य शेयर बेचने वाले शेयरधारक में परमेश्वरी नारंग, एमराल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, पवन नारंग और व्हाइटलाइन इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
मुंबई स्थित 2004 में स्थापित यह कंपनी भारत और दक्षिण एशिया में वैश्विक एल्को-बेवरेज (शराब-आधारित पेय) ब्रांडों के लिए एकीकृत मार्केटिंग विकास और वितरण भागीदार है। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी एल्को-बेवरेज वितरण कंपनी है। 30 सितंबर, 2025 तक इसके पोर्टफोलियो में 36 देशों के 89 सप्लायरों के 323 ब्रांड और 835 स्टॉक कीपिंग यूनिट्स “एसकेयू”) शामिल हैं।