जानकारी के अनुसार, सुषमा यादव के चेहरे पर गंभीर जलन है और उनकी आंखे भी नहीं खुल रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं फुलवा देवी को भी जलन के उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
परिजनों ने बताया कि, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इलाज के लिए दोनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत बताई जा रही है।