पौड़ी में बीती सोमवार की रात को युवाओं ने जमकर मचाया उत्पाद, 7 गिरफ्तार

Share

पौड़ी गढ़वाल, 15 सितंबर । बीते दिनों हुए छात्रसंघ चुनाव के बाद सोमवार देर रात कुछ युवाओ ने शहर में जमकर उत्पाद मचाया। आरोप है कि कुछ युवाओं ने भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को निशाना बनाते हुए पहले उनका पीछा किया और बाद में उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी।

बताया जा रहा है कि कंडोलिया से सर्किट हाउस तक युवाओं ने कार से उनका पीछा किया। इसके बाद नए बस अड्डे के पास हंगामे और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में 7 युवाओं को गिरफ्तार किया।

प्रमुख मार्गों से होते हुए वाहन का पीछा किए जाने और नए बस अड्डे पर हंगामे के बावजूद पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नजर नहीं आने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में रात के समय गश्त व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान की। पुलिस ने मंगलवार को वंश (21), सैंपी उर्फ आदित्य ठाकुर (19), कमलेश उर्फ कमली (20), हिमांशु उर्फ गोली (24), सुधाकर नैथानी (24), शुभम उर्फ टीटू (20) और मनजीत असवाल (24) को गिरफ्तार किया। सभी पौड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।