प्रयागराज के त्रिपुरेश का चयन एमपी क्रिकेट टीम में - सरस जनवाद

प्रयागराज के त्रिपुरेश का चयन एमपी क्रिकेट टीम में

Share

सलोरी निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र त्रिपुरेश ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ईश्वर शरण डिग्री कालेज मैदान पर बीसीसीआई के लेवल-1 कोच विवेक सिंह से प्राप्त किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज त्रिपुरेश इससे पहले भी मध्य प्रदेश की टीम के सदस्य रह चुके हैं। त्रिपुरेश के चयन पर शनिवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, खेल सचिव डॉ. एकात्म देव, डॉ. शैलेश यादव, संजय पाल और सुधीर सोनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी गई। यह जानकारी उनके कोच विवेक सिंह ने दी है।