स्काउट गाइड लखनऊ जंबूरी के लिए राजस्थान का दल रवाना

Share

जोधपुर मंडल के दलाधिपति डॉ बीएल जाखड़ ने बताया कि राजस्थान का 17 सौ सदस्यों का दल विशेष रेलगाड़ी से रवाना हुआ जिसे राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन, रेलवे स्काउट्स के चीफ कमिश्नर शशि किरण राज्य मुख्यालय कमिश्नर अखिल शुक्ला, प्रो. ममता शर्मा, डॉ बीएल जाखड़ व सभी मंडल के दलाधिपतियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दल के चारों ही कंपोनेंट्स में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरन सिंह शेखावत, राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार, गतिविधि प्रभारी योगेंद्र सिंह राठौड़ स्टेट बैंड के निदेशक आलोक शर्मा सोजत, गाइड दलाधिपति डिंपल दवे, उदाराम बिश्नोई, कृतिका पाराशर आदि मौजूद रहे।