स्वामी वेदमूर्ति पुरी बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

Share

चरण पादुका मंदिर में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राजगिरी, महंत प्रकाश पुरी, महंत जगदीशानंद, सहित संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर स्वामी वेदमूर्ति पुरी का पट्टाभिषेक कर उन्हें निंरजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि से विभूषित किया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं का पालन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज सनातन धर्म का पूरे विश्व में प्रचार प्रसार करेंगे।

श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने महामंडलेश्वर वेदमूर्ति पुरी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में ज्ञान और अध्यात्म का प्रचार करने के साथ युवा वर्ग में धर्म जागरण करें। जिससे युवा पीढ़ी संस्कारित होकर देश की प्रगति में योगदान करे।

महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है वह उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अखाड़ा और संत परंपरांओं के अनुरूप पालन करेंगे और अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे।

इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, भोला शर्मा सहित कई संत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।