अनूपपुर: कलेक्टर ने आठ लोगों को सौपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
अनूपपुर, 8 मई (हि.स.)। शासकीय सेवकों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रित सदस्यों को गुरूवार को आठ लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा दिया गया।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सरिता नायक ने बताया कि शासकीय सेवकों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रित सदस्यों को त्वरित कार्यवाही करते हुए आज आठ लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा दिया गया। जिसमें 4 को प्रयोगशाला परिचायक तथा 4 को भृत्य पद के लिए नियुक्ति पत्र सौपा गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कलेक्टर ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही मेहनत एवं लगन से विभागीय कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.के. बाजपेयी उपस्थित रहें।