बैसाखी के सहारे जनदर्शन में पहुंचे जगमोहन का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड

Share

बैसाखी के सहारे जनदर्शन में पहुंचे जगमोहन का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड

रायगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। दाएं पैर से दिव्यांग जगमोहन बैसाखी के सहारे आज जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर गोयल से आग्रह किया।

कलेक्टर गोयल ने उनकी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने जगमोहन का आयुष्मान कार्ड बनाया। जिसे कलेक्टर गोयल ने जनदर्शन में ही उन्हें सौंपा। इसके साथ ही कलेक्टर गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को जगमोहन के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने एवं उनका मेडिकल सर्टिफिकेट बना कर देने के भी निर्देश दिए।

—————