जौनपुर, 10 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली वार्ड नंबर-तीन में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संदीप सिंह उर्फ पोद्दार पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। पेट में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक को खुद गोली लगने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और गोली चलने की वास्तविक वजह क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले गए।
