बद्रीनाथ, 12 अक्टूबर । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
रावत ने इससे पहले ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में दर्शन किए और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया।
रावत ने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए और नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर स्थित पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित समिति के अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
