जगदलपुर, 29 अक्टूबर । जिले की थाना विश्रामपुरी पुलिस ने दुष्कर्म के जमानत पर रिहा आरोपित त्रिलोचन मरकाम द्वारा पीड़िता मृतिका गनेश्वरी बैधको आत्महत्या के लिए उकसाने के आराेप में फरार आरोपित काे आज गुरूवार काे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने से गिरफ्तार आरोपित त्रिलोचन मरकाम काे कार्रवाई उपरांत गुरुवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जिले के थाना विश्रामपुरी में पीड़ित के आवेदन पर आरोपित त्रिलोचन मरकाम विगत 07 माह पूर्व मृतिका गनेश्वरी बैद्य को शादी करने का झुठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने एवं आरोपित द्वारा शादी करने से मना करने पर मृतिका गनेश्वरी बैध की रिपोर्ट पर 12 सितंबर 2026 को थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 69 बीएनएस. का अपराध कायम कर विवेचना के दौरान आरोपित त्रिलोचन मरकाम को 13 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपित का जेल वारंट जारी करने पर आरोपित त्रिलोचन को जगदलपुर जेल दाखिल किया गया था।
न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपित त्रिलोचन मरकाम मृतिका गनेश्वरी बैध को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जिसके कारण मृतिका गनेश्वरी बैध काफी आत्मग्लानी महसुस कर क्षुब्ध होकर 27 अक्टूबर 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से आरोपित त्रिलोचन मरकाम (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम हात्मा स्कूलपारा के विरूद्ध अपराध सदर धारा 108 बीएनएस. का अपराध घटित कराना पाये जाने से अपराध कामय कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था। जिसका पता तलाश कर विश्रामपुरी पुलिस द्वारा फरार आरोपित को लोकेशन के आधार पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी त्रिलोचन मरकाम को गिरफ्तार का लिया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम, बांसकोट चौकी प्रभारी अमिताभ खाण्डेकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनयना मिंज, जितेन्द्र एक्का, प्र.आर. देवार्चन सिदार, म.प्र.आर. जयो चंद्रवंशी , आरक्षक जागेष मण्डावी, अजय मरकाम, जम्मू मरकाम का योगदान रहा।
