निर्माणाधीन बिल्डिंग में ऊपर जा रही क्रेन से गिरा भारी सामान, एक व्यक्ति की मौत

Share

नोएडा, 23 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बीटा- दो क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से ऊंचाई से भारी सामान नीचे गिरा। उसके नीचे एक मजदूर आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में ऊंचाई से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जगजीत सिंह (50) पुत्र अवतार सिंह निवासी दिल्ली जेपी स्टार कोर्ट सोसाइटी में आज सुबह निर्माण का कार्य कर रहे थे। ऊपर जा रही सामान ढोने वाली क्रेन से कुछ भारी सामान उनके ऊपर गिर गया। उन्हें चोट लगी। उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले बलराम (49) पुत्र हरी लाल ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।