जगदलपुर, 14 सितंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की संभाग स्तरीय बैठक जगदलपुर में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अध्यक्षता में बादल आसना में आज साेमवार काे संपन्न हुआ।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी बस्तर संभाग के संभागीय पदाधिकारी समाज प्रमुखों की उपस्थित रही। बस्तर संभाग के साथ ही रायपुर बिलासपुर दुर्ग सरगुजा संभाग में छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के संगठन विस्तार हो चुका है।
पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ में आबादी के आधार पर आरक्षण का मांग प्रदेश के सभी संभागों में पिछड़ा वर्ग के मूलभूत समस्या जातिगत जनगणना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगर पालिका नगर निगम में आरक्षण की मांग एवं अन्य समस्याओं को लेकर गंभीर चिंतन किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के फाउंडर में बरतरुण सिंह धाकड़ काे वार्ता करने के लिए पांच सदस्य कमेटी को 5 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभाग से प्रतिनिधि आगामी 30 सितंबर को जगदलपुर में संभाग स्तरीय एकदिवासीय रैली के माध्यम से ज्ञापन के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में किशोर दीवान संभागीय सचिव को नेतृत्व दिया गया है, साथ ही 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभाग जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।
उपस्थित सभी सदस्यों ने अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का संगठन प्रदेश स्तर में विस्तार होने पर खुशी जाहिर किये आगामी कार्य योजना के रूप में दंतेवाड़ा में नवंबर दिसंबर माह में बड़ा आयोजन प्रदेश स्तर में करने का निर्णय लिया गया है। संभागीय अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर सर्व सहमति से भरने हेतु निर्णय के साथ प्रदेश के समस्त क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू प्रदेश महासचिव कार्यराम दीवान संभागीय सचिव बस्तर संभाग प्रभारी किशोर दीवान प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर प्रदेश संगठन सचिव दयाराम ठाकुर वीरेंद्र वेद प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता यादव जिला अध्यक्ष जगदलपुर गजाधर वेद जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा गणेश यादव जिला अध्यक्ष कांकेर हेमंत यादव जिला अध्यक्ष सुकमा युवा प्रकोष्ठ तुलसीराम नाग जिला अध्यक्ष बीजापुर सुनील सोनी ब्लॉक अध्यक्ष फरसगांव लोकनाथ निषाद रामेश्वर पांडे संरक्षक देवांगन जी बड़े डोंगर कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष बस्तानार जगदलपुर मोहन ठाकुर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ साहू जिला उपाध्यक्ष कांकेर एलिट सिंह संगठन मंत्री जिला कांकेर धनेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर रामेश्वर बिष्ट ओबीसी महासभा संभागीय उपाध्यक्ष संतोष यादव जगदलपुर मानिकपुरी जी जगदलपुर निर्देश दीवान भानपूरी जितेंद्र साहू सैकड़ो की संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे