रामगढ़, 22 अगस्त । रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास एक ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद शहर का मुख्य मार्ग लगभग 6 घंटे तक जाम रहा।
स्थानीय लाेगाें से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ की ओर से रांची की ओर जा रहे बाइक पर सवार दो लोग शिवगंगा लाइन होटल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव निवासी रमेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र रियेश कुमार और सोकला गांव निवासी नागेंद्र महतो के 19 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तत्काल सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
सीओ और पलिस ने समाप्त कराया जाम
घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास और रामगढ़ पुलिस ने मामले की छानबीन की और ग्रामीणों को सड़क जाम समाप्त करने का आग्रह किया। साथ ही यह बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने मुआवजे का प्रावधान किया है और उसी के अनुरूप रकम मिलेगी। पुलिस ने काफी समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।