फोनिक्स विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

Share

रुड़की, 22 अगस्त ।84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय,प इमलीखेड़ा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (प्री थल सेना कैंप द्वितीय) का शुभारंभ हुआ। शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के 525 कैडेट और 8 सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी आकलन और फील्ड सिग्नल सहित एनसीसी के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने परिसर उपलब्ध कराने पर चेयरमैन चेरब जैन, कुलपति डॉ. मनीष पांडे और कुलसचिव डॉ. अमित गौतम का आभार जताया। उन्होंने अनुशासन और सैन्य मानकों के पालन पर जोर दिया।

शिविर के संचालन में डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैप्टन सुशील आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, सेकंड ऑफिसर रेनू देवी व नीलिमा क्षेत्री सहित सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सुनील सिंह समेत प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय भूमिका निभा रहा है।