संभल: ट्रक और टैम्पों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल - सरस जनवाद

संभल: ट्रक और टैम्पों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

Share

संभल, 01 अगस्त । जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर टैम्पों और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टैम्पों सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में हुआ।

हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहले दो लोगों को मृत घोषित किया और बाद में रेफर करने के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। घायल युवक की पहचान रोहित पाल निवासी देहली, कोतवाली संभल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रोहित के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सड़क हादसे में मृत हुए तीनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर रामलाल यादव ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर टांडा के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया था जिनमें से दो को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया था। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।