सहरसा, 30 जुलाई । 17 बिहार बटालियन एन सी सी के मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के छात्र छात्राओं का एन सी सी में नामांकन संपन्न हुआ,नामांकन में बड़ी संख्या में छात्र छात्रा की उपस्थित रही।नामांकन मेँ सबसे पहले छात्र छात्राओं के बीच दौड़, पुशअप,सीटअप,मेडिकल हाइट, वजन एवं अन्य शारीरिक फिटनेस के साथ लिखित परीक्षा ली गई।
इस अवसर पर 17 बिहार बटालियन एन सी सी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी. के. चौधरी के द्वारा छात्रों और भावी कैडिटों को मुख्य रूप से अनुशासन, देशभक्ति और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित किया उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सेना में जाना नहीं, बल्कि देश का एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना है। मधेपुरा महाविद्यालय संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि एनसीसी में प्रशिक्षण से छात्रों को नेतृत्व कौशल और अनुशासन सिखाता है उनहोंने कहा कि एनसीसी छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।और कुछ सरकारी नौकरियों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को अंकों में छूट दी जाती है।
उन्होने कहा कि छात्रों को अपनी वेशभूषा, समय का पालन और नियमित अभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए उनहोंने कहा कि एन सी सी कैडेट को आपदा प्रबंधन और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी जाती है।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ पूनम यादव ने कहा कि एनसीसी में छात्रों को आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान विकसित करने में मदद करता है. उनहोंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन है। चरित्र निर्माण के साथ ही उनमें देश के प्रति उच्च भावना का निर्माण करना ही एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एन सी सी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा किएनसीसी का उद्देश्य युवा नागरिकों में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है।कुल 42 कैडेट्स का चयन किया गया इस अवसर पर चयन प्रकिरिया मे 17 बिहार बटालियन एन सी सी के नायक सूबेदार तोप बहादुर, हवलदार भूपेंद्र अवस्थी, हवलदार शशि पाल हवलदार के पी सहित अन्य शामिल थे।