हिसार :एसटीपी की जहरीली गैस से टैंक में उतरे मजदूर की मौत - सरस जनवाद

हिसार :एसटीपी की जहरीली गैस से टैंक में उतरे मजदूर की मौत

Share

गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को प्लांट में पानी

की सप्लाई अचानक बाधित होने के बाद गंगवा निवासी 22 वर्षीय मोनू और उसका साथी सोनू

समस्या दूर करने के लिए सीवरेज टैंक में उतरे थे। दोनों मजदूर लोहे की रॉड से पाइपलाइन

में फंसी गंदगी हटाने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही ब्लॉकेज खुला और पानी का बहाव शुरू

हुआ, टैंक में जमा जहरीली गैस का तेज भभका उठा। गैस की चपेट में आने से दोनों मजदूर

बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े।

साथी कर्मचारियों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल

पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया, वहीं सोनू की हालत गंभीर

होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी

ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट

और घटनास्थल की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई

की जाएगी।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मजदूरों को

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतार दिया गया। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा नियमों

का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और

ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित

मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।