हिसार : समयबद्ध ढंग से विकास कार्य व जन कार्यों को निपटाएं अधिकारी : रणबीर गंगवा

Share

राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार काे वार्ड एवं क्षेत्रवार सड़कों,

सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा जनता से जुड़े अन्य विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति

के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों

से पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी और लंबित कार्यों

को लेकर जवाबतलब किया।

रणबीर गंगवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं

का त्वरित समाधान करना है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं

की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनहित के कार्य निर्धारित समय

सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी

का सामना न करना पड़े।

बैठक में कुछ कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री

ने संबंधित अधिकारियों को अपना कार्य व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा

कि अधिकारी जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही

या अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में

लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध

है और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं

का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।