द्वारा ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कॉज़ा)’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के
लिए प्रदान किया गया। भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्ल्यू
में आयोजित भव्य उपाधि वितरण समारोह में देशभर से शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा एवं विभिन्न
क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में
संदीप सावंत की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में रविवार काे बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा राजगुरु अनन्त श्री विभूषित अमृतानुभव
पीठाधीश्वर जगदाचार्य एवं ब्रह्मर्षि पूज्य गौरीशंकराचार्य महाराज, परमाध्यक्ष श्री
पशुपति अखाड़ा एवं श्री अमृतानुभव संघ, नेपाल भी विशेष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह
में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं
देते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान होना प्रेरणादायक
है।
समारोह में कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें
जनक रमन लाल जोशी, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उपनिदेशक रघुबीर शर्मा, अखंड भारत
राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह, डी. अहलावत तथा सुप्रीम
कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. प्रभात कुमार शामिल रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं
के कार्यों की सराहना की।