जयपुर, 22 नवंबर । राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मौसम विभाग के रविवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, फतेहपुर में सबसे कम 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, दिन में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
