मंदसौर, 09 मई । राजस्थान से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने मध् प्रदेश के मंदसौर में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की है। दलौदा तहसील के लसूड़िया इला गांव में संचालित एक गुप्त मेफेड्रोन लैब से मेफेड्रोन, अफीम, रसायन और ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन ने शनिवार दोपहर इस पूरे आपरेशन का खुलासा किया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
खेती की जमीन पर चल रही थी गुप्त लैब
सीबीएन को विश्वसनीय और गोपनीय सूचना मिली थी कि दलौदा क्षेत्र के लसूदिया इला गांव के बाहरी इलाके में खेती की जमीन पर बने एक कमरे और उसके आसपास सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की अवैध लैब संचालित की जा रही है।
टीम ने कई घंटों तक इलाके की निगरानी, जमीन की मैपिंग और संदिग्ध स्थान की पहचान की। पुष्टि होने के बाद दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।सीबीएन अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र की संवेदनशीलता और वहां कानून व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए मध्यप्रदेश यूनिट से अतिरिक्त आपरेशनल सहायता मांगी गई। इसके बाद उइठ जावरा निवारक सेल की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।