नई दिल्ली, 05 मई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विवेक विहार के अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कि परिजनों को दुख को सहने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली के विवेक विहार में हुई हृदय विदारक और दुखद है। दुख की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और फायर सेफ्टी के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी मानकों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस हादसे मे नौ लोगों की जान चली गई थी।