अनुज चौधरी की जिला जज के न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई गवाही

Share

संभल, 16 मई । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी की जिला जज के न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई गवाही।

जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को हिंसा हो गई थी जिसमें चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसकी सुनवाई जिला जज विदुषी सिंह की अदालत में हो रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में शरिक साठा गैंग के दो अभियुक्तों मुल्ला अफरोज और गुलाम के नाम शामिल हैं।

इस मामले में आज जिला जज विदुषी सिंह न्यायालय में सुनवाई हुई। इसमें तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी ने अपनी गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज कराई। इस विषय में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि आज तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी जो वर्तमान में एएसपी के पद पर तैनात हैं, उनकी वीसी से क्राइम नंबर 340/2024 में गवाही हुई। गवाही उनकी बहुत अच्छे से हुई। उन्होंने जिरह में भी अच्छे से सवाल के जवाब दिए। विपक्ष ने सवाल कर उन्हें सवालों में उलझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने जो वास्तविक घटना देखी उसके बारे मे एक-एक तथ्य ओर सवाल के जवाब अच्छे से दिए। जो घटना घटित हुई, उसके बारे मे अच्छे से बताया।

उन्होंने बताया कि वीसी में लगभग 125 से 150 सवाल पूछे गए होंगे। यह वीसी संभल स्थित चंदौसी की जनपद न्यायधीश विदुषी सिंह के न्यायालय में हुई। जितने समय वीसी चली जनपद न्यायाधीश पूरे समय उपस्थित रहीं।

उन्होंने बताया कि यह संभल के मुल्ला अफरोज और गुलाम के क्राइम नंबर 340 में हुई। पुलिस की फायरिंग से किसी की माैत नहीं हुई है।पुलिस ने फायरिंग नहीं की। अनुज चौधरी ने बताया कि मेरे पास 9 एम एम की पिस्टल थी। जबकि मेरे हमराह पर a k 47 और पम्प गन थी। उन्होंने यह भी बताया कि 9 एम एम की पिस्टल में 9 एम एम की गोली इस्तेमाल होती है। साथ ही उन्होंने ए के 47 में कौन सी गोली इस्तेमाल होती है, यह भी बताया। बिना उलझे चाैधरी से सभी सवालाें का जवाब दिया। मोहम्मद आसिफ अख्तर अधिवक्ता मुल्ला अफरोज ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमारी तरफ से काफी सवाल किए गए। उनसे जिरह 11 बजे से एक बजे तक चली।