अयोध्या, 16 मई । सरयू नदी में स्नान करते समय तीन नाबालिग डूब गए,जिसके बाद तलाश में स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है I घटना जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सरयू घाट की बतायी जा रही है।
डूबे तीन नाबालिग रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर गांव के सत्यम पांडेय (14 वर्षीय) , मानस पांडेय (15 वर्षीय) व अमित पांडेय (17 वर्षीय) के रूप में पहचान बतायी जा रही हैI समाचार लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैI